पिम्पल होने के कारण :Reason Of Pimple.
पिम्पल होने के कारण कई कारण हो सकते हैं। जैसे हार्मोनल बदलाव ,तनाव ,गर्भावस्था ,बैक्टीरिया भी कारण हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।
1 . हार्मोनल बदलाव मासिक धर्म या गर्भावस्था के दौरान हॉर्मोन में उतार -चढ़ाव से सीबम उत्पादन बढ़ सकता है। जिससे पिम्पल हो सकते हैं। 2. अतिरिक्त तेल उत्पादन जब त्वचा की वसामय ग्रंथियां आवश्यकता से अधिक तेल उत्पादन करती है। तो यह त्वचा की सतह पर जमा हो जाता है। जिससे पिम्पल होते है। 3. रोमछिद्रों का बंद होना त्वचा के रोमछिद्र (clogged pores ),सीबम ,बैक्टीरिया से डेड स्किन सेल्स से बंद हो जाते हैं। जिससे सूजन और रेडनेस हो जाती है। 4. बैक्टीरिया बंद रोमछिद्रों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। जिससे त्वचा पर पिम्पल होने लगते हैं। 5. आहार ज्यादा चीनी और डेरी आहार लेने से भी पिम्पल होते हैं।
यह भी पढ़ें - चेहरे पर ऐसा क्या लगाएं ,जिससे चेहरा साफ हो जाए?
पिम्पल ठीक करने के उपाय
एलोवेरा
एलोवेरा जेल एक हर्बल मैजिक की तरह है ,जो स्किन की कई तरह की समस्याओं में मददगार है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण होते हैं। जो स्किन की जलन शांत कर ठंडक प्रदान करता है। इसे अपनी स्किन पर रोज लगाएं। यह पिम्पल के लिए बहुत ही प्रभावी उपाय है।
हल्दी
हल्दी में औषधीय गुण होते हैं ,इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण जो सूजन करने और पिम्पल हटाने में मदद करते हैं। यह स्किन दाग धब्बे हटाने और झाइयों को कम करता है। और चेहरे पर ग्लो लाता है।
चंदन चन्दन में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते है ,जो पिम्पल ,एक्ने को कम करते हैं। और यह शीतल तासीर की वजह से स्किन के अंदर तक ठंडक पहुंचाता है।
नीम
नीम में एंटी बैक्टीरियल ,एंटी फंगल ,एंटी इंफ्लामेन्ट्री गुण पाय जाते है। जो पिम्पल को हटाने में बेहद मदद करता है।नीम के पेस्ट को आधे घंटे तक लगा कर रखें ,और फिर सादे पानी से धो लें।
निष्कर्ष पिम्पल को बहुत जल्दी ठीक करने के लिए ,यहां बताया गया हर एक उपाय प्रभावी है। इन घरेलू उपायों को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। जिससे आपको पिम्पल हटाने में मदद मिले। इन घरेलू उपायों के साथ -साथ अपने दैनिक आहार और त्वचा की सफाई का ध्यान रखें।
F&Q
1.पिंपल्स आने का मुख्य कारण क्या है? Answer: पिम्पल मुख्य रूप से डेड स्किन सेल्स के जमाव के कारन होते हैं। इसलिए स्किन की साफ़ सफाई का खास ध्यान रखें।
2 . किसकी कमी से पिंपल होते हैं? Answer: पिम्पल विटामिन्स ,मिनरल्स ,हॉर्मोनल बदलाव और स्किन रख रखाव न रखने से।
3. पिंपल्स को हमेशा के लिए कैसे खत्म करें?
Answer:पिम्पल को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए ,एलोवेरा जेल ,नीम ,चंदन ,टी ट्री आयल का इस्तेमाल करें।
4. 2 मिनट में पिंपल कैसे हटाएं?
Answer :दो मिनिट में पिम्पल को हटाने का कोई तरीका नहीं है ,लेकिन कुछ घरेलू उपाय है। जिनसे पिम्पल का कम करने में मदद कर सकते है।
Post a Comment